‘ज़ूज़ूज़ू’ को दर्शकों का भरपूर प्यार: सोशल मीडिया पर छाया नया म्यूजिक वीडियो

0
44
Zuzuzu receives immense love from the audience
Zuzuzu receives immense love from the audience

जयपुर। महाराज म्यूजिक लेबल के बैनर तले रिलीज़ हुआ नया म्यूजिक वीडियो ‘ज़ूज़ूज़ू’ दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। रिलीज़ के बाद से ही गाने को संगीत प्रेमियों का भरपूर प्यार मिल रहा है और सोशल मीडिया पर भी इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इस म्यूजिकल प्रोजेक्ट का निर्माण और निर्देशन अश्विन महाराज ने किया है।

म्यूजिक वीडियो में जीयूएनजी चिंता मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। उनके स्टाइलिश लुक, प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस और दमदार अभिनय को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। उनका नया अंदाज़ फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

गाने को मशहूर गायिका शोना गोंसाल्वेस ने अपनी आवाज़ दी है, जिसकी मधुर प्रस्तुति ने गीत को और आकर्षक बना दिया है। वहीं, गाने के डांस मूव्स प्रसिद्ध कोरियोग्राफर आनंद भकुनी ने तैयार किए हैं, जिन्हें भी दर्शकों की सराहना मिल रही है।

महाराज म्यूजिक की टीम ने बताया कि ‘ज़ूज़ूज़ू’ को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से पूरी टीम उत्साहित है। यह गाना सभी प्रमुख म्यूजिक और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है और लगातार श्रोताओं का स्नेह प्राप्त कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here