करंट लगने से इलेक्ट्रिशियन की मौत

0
327

जयपुर। हरमाड़ा थाना इलाके में करंट लगने से एक इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गई। वह बिजली पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। करंट का झटका लगने से पोल से नीचे आकर गिर गया था। पुलिस ने शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल हरवीर सिंह ने बताया कि करंट लगने से परसाराम (45) निवासी रलावता रेनवाल की मौत हो गई। वह पिछले करीब 25 साल से ईडन गार्डन कॉलोनी में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे वह ईडन गार्डन में बिजली पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान करंट लगने से झटका लगने पर पोल से नीचे आकर गिरा। लोगों ने गंभीर हालत में उसे कांवटिया हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।

डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल सूचना पर पुलिस कांवटिया हॉस्पिटल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मुर्दाघर में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि किसी की लापरवाही के चलते परसाराम की मौत तो नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here