दुकान से नकदी चुराने वाले कर्मचारी को पकड़ा

0
395

जयपुर। वैशाली नगर थाना इलाके में गजक की दुकान पर कार्यरत कर्मचारी को रुपए चोरी करते पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपित कर्मचारी पूर्व में भी दुकान से रुपए चोरी कर ले जा चुका है। दुकान मालिक ने आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपित कर्मचारी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार मिश्रा राजा जी का रास्ता इंदिरा बाजार निवासी आयुष मीना ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी आम्रपाली सर्किल पर ईश्वर जी गजक के नाम से दुकान है। दुकान में शंकर लाल आठ-नौ साल से काम कर रहा था। चौदह जनवरी को शंकर लाल दुकान से साठ हजार रुपए चोरी कर ले जाने की फिराक में था।

आरोपित कर्मचारी को गल्ले से रुपए पार करते रंगे हाथ पकड़ पुलिस को सौंप दिया। आरोपित ने पूछताछ में रुपए चोरी करना स्वीकार कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपित जब भी गांव जाता था उससे पूर्व दुकान से रुपए चोरी करता था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here