जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम स्पेशल टीम (सीएसटी) ने श्याम नगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक महिला ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 27 ग्राम अवैध स्मैक और 2 लाख 90 हजार रुपये की नकदी (ड्रग मनी) बरामद की है।
पुलिस उपायुक्त (अपराध) संजीव नैन ने बताया कि सीएसटी और श्याम नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। जहां पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर महालक्ष्मी नगर गजसिंहपुरा क्षेत्र में दबिश दी गई, जहां संदिग्ध रूप से घूम रही महिला को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास से स्मैक और बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई, जिसके बाद उसे मौके पर ही प्रेरणा कुमारी (21) निवासी शाहपुरा जिला जयपुर ग्रामीण हाल गजसिंहपुरा श्याम नगर जयपुर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि बरामद 2.90 लाख रुपये की नकदी स्मैक की बिक्री से अर्जित की गई थी। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी महिला इलाके में स्मैक की सप्लाई कर रही थी। पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क, मुख्य सप्लायर और इसके खरीददारों के बारे में विस्तृत पूछताछ कर रही है।



















