सड़कों पर घूमते गौवंश पकड़ने गए निगम दस्ते से मारपीट, पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा

0
569

जयपुर। शहर में आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे सड़कों पर घूमते गौवंश को पकड़ने को लेकर निगम प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। लेकिन निगम प्रशासन डेयरी संचालकों पर कार्रवाई करने से कतरा रहा था। गुरुवार को निगम प्रशासन कागदी वाड़ा मोक्ष धाम बाहर जमा गौवंश को पकड़ने पहुंचा। तो डेयरी संचालकों के निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट कर डाली। यहीं वजह है कि लम्बे समय से निगम प्रशासन डेयरी संचालकों पर कार्रवाई से डर रहा था। इस घटना को लेकर निगम प्रशासन ने ब्रह्मपुरी थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने राजकार्य सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर इस मामले में शामिल चार लोगों को पकड़ा है।

गौरतलब है कि आवारा गायों पर नियंत्रण लगाने के लिए भाजपा कार्यक्रताओं ने पूर्व पार्षद विक्रम सिंह तंवर की अगुवाई में निगम पर बुधवार को सांकेतिक धरना देकर महापौर और आयुक्त को ज्ञापन दिया था। ज्ञापन में तंवर ने लिखा कि पिछले कई दिनो से कागदी वाड़ा मोक्ष धाम के बाहर गायों का जमावड़ा रहने लगा है। गायों के टक्कर मारने से अनेक राहगीर घायल हो चुके हैं। हेरिटेज नगर निगम क्षेत्र में हर वार्ड हर गली हर चौराहे पर गायों का जमावड़ा है। एक सप्ताह में सड़कों को पशुओं से निजात नहीं किया गया तो सभी सामाजिक संगठनों को लेकर बड़ा आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। नगर निगम का दस्ता जब गाय पकड़ने जाता हैं , तब गो पालकों को कर्मचारी सूचना दे देते हैं। इसी के चलते गुरुवार को हैरिटेज निगम का दस्ता कागदीवाड़ा में कार्रवाई करने पहुंचा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here