July 27, 2024, 6:53 am
spot_imgspot_img

चलती ट्रेन के एसी कोच में लगी आग,यात्रियों में मची अफरा-तफरी, रेलवे कर्मचारियों ने बुझाई आग

जयपुर। चलती ट्रेन में शुक्रवार सुबह अचानक एसी कोच में आग लग गई। इससे ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। फायर अलार्म बजने पर ट्रेन रोककर यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया। रेलवे कर्मचारियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। करीब एक घंटे बाद कोच बदलकर ट्रेन को रवाना किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार साबरमती-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस ट्रेन सुबह करीब 5 बजे ट्रेन खातीपुरा से जगतपुरा की ओर जा रही थी। सीबीआई फाटक के पास चलती ट्रेन के एसी कोच में आग लग गई। थोड़ी देर में आग की लपटें उठने लगीं और कोच में धुआं फैल गया। इससे यात्री घबरा गए। तुरंत फायर अलार्म बजाया गया तो पायलट ने तुरंत ट्रेन रोकी। रेलवे कर्मचारियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद कोच में सवार 70 यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया। कोच को अलग करके बदल दिया गया है।

करीब एक घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया। कोच में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित है। साबरमती दौलतपुर चौक एक्सप्रेस ट्रेन रात 2.25 बजे दौलतपुर चौक से रवाना होती है। चंडीगढ़ और जयपुर होते हुए अगले दिन दोपहर 2.55 बजे साबरमती पहुंचती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles