वीर तेजाजी धाम मंदिर में तेजेश्वर महादेव मंदिर एवं श्रीराम दरबार का प्रथम पाटोत्सव आज

0
127

जयपुर। सोडाला स्थित वीर तेजाजी धाम मंदिर (पुराना तेजाजी धाम) परिसर में स्थित तेजेश्वर महादेव मंदिर एवं श्रीराम दरबार में रविवार, 19 अप्रैल को प्रथम पाटोत्सव भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

मंदिर पुजारी मूलचंद शर्मा ने बताया कि पाटोत्सव के तहत सुबह 9 बजे विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा वैकुण्ड धाम से प्रारंभ होकर अजमेर रोड और न्यू सांगानेर रोड होते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक परिधान में सिर पर मंगल कलश धारण कर भाग लेंगी।

इस पाटोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति कार्यक्रमों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here