गोविंद देवजी मंदिर में मनाई जाएगी भगवान परशुराम जयंती

0
42
Vaishakh Amavasya: Special Tableau Adorns Govind Devji Temple
Vaishakh Amavasya: Special Tableau Adorns Govind Devji Temple

जयपुर। आराध्य देव श्री गोविन्द देवजी में 19 अप्रैल को भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाएगी। सुबह मंगला झांकी के बाद मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में ठाकुर श्रीजी का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। ठाकुर श्रीजी को केसरिया रंग की विशेष पोशाक धारण कराई जाएगी। आकर्षक अलंकारों से श्रृंगार किया जाएगा। इसके साथ ही ठाकुर श्रीजी को लड्डू का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा।

सिद्धेश्वर गणेश शिव हनुमान मंदिर में मनेगा परशुराम जन्मोत्सव

विप्र महासंघ सेवा समिति राजस्थान के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह का आयोजन 19 अप्रैल को निर्माण नगर स्थित श्री सिद्धेश्वर गणेश शिव हनुमान मंदिर परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम प्रात: 9:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा। आयोजन के तहत सुबह 10:30 बजे आगंतुक महानुभावों का सम्मान किया जाएगा, जबकि 11:15 बजे भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना होगी। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अम्बिका दत्त कौशिक ने बताया कि समारोह में ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

भगवान परशुराम जी को अर्पित होंगे छप्पन भोग

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में समस्त ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में 19 अप्रैल को विद्याधर नगर स्थित परशुराम सर्किल पर शाम सवा छह बजे सैंकड़ों दीपकों से भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। गौड़ विप्र समाज जयपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बजाया कि महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान परशुराम की आराधना करेंगे और समाज की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। कार्यक्रम को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है। इस मौके पर भगवान परशुराम जी को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here