श्याम जूस सेंटर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई: तीन नमूने लेकर 50 किलो पल्प कराया नष्ट

0
128

जयपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने मिलावट के खिलाफ अभियान के तहत सोमवार को सी-स्कीम स्थित श्याम जूस सेंटर का निरीक्षण कर कार्रवाई की। आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह के नेतृत्व में टीम ने फ्रोजन डेजर्ट, पपीता शेक और सीताफल पल्प के तीन नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे।

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में करीब 40 किलोग्राम आम का पल्प बिना ढके, 10 किलोग्राम बिना लेबल वाला सीताफल पल्प तथा 5 किलोग्राम दूषित फल पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया।

टीम को जल परीक्षण रिपोर्ट, खाद्य हैंडलर्स के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र, पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं मिले। साथ ही परिसर में खुले डस्टबिन और स्वच्छता व्यवस्था भी मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई।

आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here