ब्यावर सदर थाने का हेड कांस्टेबल व दलाल रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तार

0
123
Main Accused Who Swindled ₹11.54 Lakh Using Fake Land Leases Arrested
Main Accused Who Swindled ₹11.54 Lakh Using Fake Land Leases Arrested

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की अजमेर इकाई ने सोमवार को ब्यावर जिले के ब्यावर सदर थाने में रिश्वतखोरी के मामले का खुलासा करते हुए हेड कांस्टेबल रामाकिशन और दलाल कानाराम को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के दौरान रिश्वत की 8 हजार रुपये की राशि दलाल ने अपने परिचित राहुल काठात को थमा दी, जो एसीबी टीम को देखकर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।

एसीबी डीजी गोविंद गुप्ता के अनुसार ब्यावर सदर थाने के हेड कांस्टेबल रामाकिशन तथा कांस्टेबल मनोज के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वे परिवादी की बहन द्वारा दर्ज कराए गए प्रकरण में राजीनामा कराने के बदले तय राजीनामा राशि के अतिरिक्त 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत के सत्यापन में रिश्वत की मांग सही पाई गई, जिसके बाद 8 हजार रुपये रिश्वत देने पर सहमति बनी।

उप महानिरीक्षक पुलिस एसीबी अजमेर रेंज नारायण टोगस के सुपरवीजन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजवीर सिंह चंपावत के नेतृत्व में निरीक्षक कुशालाराम और उनकी टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान हेड कांस्टेबल रामाकिशन ने दलाल कानाराम को 8 हजार रुपये दिलवाए। इसी दौरान कानाराम ने एसीबी टीम को देखकर राशि अपने परिचित राहुल काठात को सौंप दी। राहुल रिश्वत की रकम लेकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

एसीबी ने बताया कि शिकायत के अनुसार राजीनामा राशि के अतिरिक्त 9 हजार रुपये भी दिलवाए गए थे, जबकि रिश्वत के रूप में 8 हजार रुपये लिए गए। मामले में हेड कांस्टेबल रामाकिशन और दलाल कानाराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here