अपहरण कर लूटपाट करने वाले चार इनामी बदमाश गिरफ्तार

0
48

जयपुर। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने अपहरण और लूटपाट के मामले में कार्रवाई करते हुए चार इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों में विशाल बैरवा, रोशन बैरवा, आशाराम बैरवा और रोहन बैरवा शामिल हैं। प्रत्येक आरोपी पर 2500 रुपए का इनाम घोषित था।

पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज ने बताया कि 9 अक्टूबर 2026 को वाटिका निवासी ओमप्रकाश प्रजापति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह चारभुजा कॉलोनी स्थित अपनी लकड़ी की फैक्ट्री पर रात कार खड़ी किए हुए था। इसी दौरान रात करीब 11:30 बजे तीन-चार युवक आए और कार का गेट खोलकर उसके साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद आरोपी उसे जबरन कार में डालकर चौपड़ा की ढाणी के पास ले गए। वहां मारपीट करने के बाद उसे रास्ते में पटककर फरार हो गए।

आरोपी परिवादी की स्विफ्ट कार, सैमसंग फोल्ड-7 मोबाइल और निराला यादव का वीवो मोबाइल भी लूटकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
वहीं इस वारदात की गंभीरता को देखते हुए अथानाधिकारी कमलेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों और ग्रामीणों से पूछताछ की। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों के आने-जाने का मार्ग चिह्नित किया।

आसूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विशाल बैरवा (19), निवासी बड़ वाली ढाणी, वाटिका; रोशन बैरवा (21), निवासी बैरवों की ढाणी, वाटिका फतेहपुरा; आशाराम बैरवा (23), निवासी गुणसागर कॉलोनी, लकड़ा मंडी, वाटिका और रोहन बैरवा (19), निवासी बैरवों की ढाणी, वाटिका फतेहपुरा को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर लूटी गई कार बरामद कर ली गई। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here