गणेश महाराज को कराई जाएगी 31सौ किलो मेहंदी धारण

0
218
3 thousand 100 kg mehndi will be offered to Motidungari Ganesh ji on Sinjare.
3 thousand 100 kg mehndi will be offered to Motidungari Ganesh ji on Sinjare.

जयपुर। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में आज मंदिर महंत कैलाश शर्मा के सानिध्य में गणेशजी को 3100 किलो मेहंदी धारण कराई जाएगी। ये मेहंदी पाली के सोजत से मंगवाई गई है। मेहंदी धारण के बाद इसे श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। मेंहदी प्रसाद वितरण की व्यवस्था मंदिर परिसर में पांच स्थानों पर होगी। मेहंदी वितरण पूजा के बाद शाम 7:30 बजे से किया जाएगा। महिला एवं कन्याओं के लिए डोरा एवं मेहंदी की व्यवस्था अलग पंक्ति में होगी। मोती सूत्र महिलाएं एवं पुरुष मंदिर में बांध सकते हैं। इसी दिन भक्ति संध्या का आयोजन भी होगा। शयन आरती 10 बजे होगी।

भगवान गणेशजी महाराज का विशेष श्रृंगार होगा। इसमें भगवान को स्वर्ण मुकुट भी धारण करवाया जाएगा। यह मुकुट साल में सिर्फ गणेश चतुर्थी के दिन ही भगवान को धारण कराया जाता है। भगवान का विशेष पोशाक धारण करवाई जाएगी। चांदी के सिंहासन पर विराजमान होंगे। श्रृंगार के दौरान गणेशजी को नौलखा हार जिसमें मोती, सोना, पन्ना, माणक आदि के भाव स्वरूप दर्शाए गए हैं, धारण कराया जाएगा। यह नौलखा हार महंत परिवार ने तीन महीने में तैयार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here