ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026 रोड शो 23 अप्रैल को

0
77
Global Rajasthan Agritech Meet (GRAM) – 2026 Roadshow on April 23
Global Rajasthan Agritech Meet (GRAM) – 2026 Roadshow on April 23

जयपुर/नई दिल्ली । राजस्थान को कृषि नवाचार और निवेश का अग्रणी केंद्र बनाने की दिशा में राजस्थान सरकार द्वारा समिट पार्टनर फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के सहयोग से ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026 रोड शो का आयोजन 23 अप्रैल 2026 को कन्वेंशन हॉल होटल द अशोक नई दिल्ली में किया जाएगा।

इस रोड शो का उद्देश्य राज्य की प्रगतिशील कृषि नीतियों, निवेश की संभावनाओं तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करना है। साथ ही, यह आयोजन उद्योग, स्टार्टअप्स और अकादमिक संस्थानों के साथ सार्थक साझेदारी को बढ़ावा देगा।

इस कार्यक्रम कृषि, एग्रीटेक आदि क्षेत्रों से जुड़े नीति मार्गदर्शक, नीति निर्माता, उद्योगपति, उद्यमी, कृषि स्टार्टअप्स, एफपीओ, प्रगतिशील किसान आदि भाग लेंगे। रोड शो के दौरान उद्योग प्रतिनिधियों द्वारा अनुभव साझा करने के लिए सत्र आयोजित किए जाएंगे जिसमें एग्रीटेक क्षेत्र में नवाचार एवं श्रेष्ठ प्रथाओं पर चर्चा होगी तथा राज्य की कृषि क्षेत्र में रूपांतरण की रणनीति एवं विजन पर प्रकाश डाला जाएगा।

इस दौरान प्रमुख कंपनियों, स्टार्टअप्स एवं शिक्षाविदों के साथ राज्य में कृषि क्षेत्र में संभावित सहयोग के अवसरों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह रोड शो ‘ग्राम–2026’ की तैयारियों को गति देने के साथ ही राज्य में कृषि क्षेत्र में नवाचार, निवेश और साझेदारी को नए आयाम देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here