गोपाल शर्मा ने वार्ड 32 के क्षेत्रवासियों को दी विकास कार्यों की सौगात

0
41
Gopal Sharma presents the residents of Ward 32 with the gift of development works.
Gopal Sharma presents the residents of Ward 32 with the gift of development works.

जयपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र के वार्ड 32 में विधायक गोपाल शर्मा ने रविवार को 75 लाख रुपए से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत कर क्षेत्र के विकास के लिए आभार जताया।

नेहरू नगर की संजय कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में विधायक कोष से 15 लाख रुपए की लागत से विकसित प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, योग साधना केंद्र, वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र एवं अन्य जनोपयोगी सुविधाओं का उद्घाटन किया गया। वहीं नगर निगम जयपुर की ओर से करीब 30 लाख रुपए की लागत से तुलसी नगर में बीटी रोड, जेपी कॉलोनी में सीसी रोड मरम्मत कार्य तथा संजय कॉलोनी में नवनिर्मित सड़क एवं फुटपाथ का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 25 लाख रुपए की लागत से तुलसी नगर, हरि नगर और मेजर शैतान सिंह कॉलोनी क्षेत्र में निर्मित सीसी सड़कों को भी जनता को समर्पित किया गया।

इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, जल, स्वच्छता और सामुदायिक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति दी जा रही है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री राजेश तांबी, मंडल अध्यक्ष निखिल वर्मा, पूर्व पार्षद रवि प्रकाश सैनी, नरेंद्र सिखवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, प्रमोद झा, रोहित शर्मा, गोविंद चौधरी, संजय राजपुरोहित, डॉ. सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here