कालबेलिया नृत्य से सजेगा गुलाबो पद्मश्री महोत्सव, 51 लोक कलाकारों को मिलेगा ‘लोक कला रत्न सम्मान’

0
33
Gulabo Padma Shri Festival to be graced by Kalbelia dance
Gulabo Padma Shri Festival to be graced by Kalbelia dance

जयपुर। गुलाबो सपेरा नृत्य एवं संगीत संस्थान की ओर से ‘गुलाबो पद्मश्री महोत्सव-2026’ के तहत ‘लोक कला रत्न सम्मान सीजन-3’ का आयोजन एक अक्टूबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होगा। गणगौर टेलीविजन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला समारोह सुबह 10:30 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। पद्मश्री गुलाबो सपेरा की पहल पर आयोजित समारोह में इस वर्ष 51 लोक कलाकारों को ‘लोक कला रत्न सम्मान’ तथा लोक कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में लंबे समय से उल्लेखनीय योगदान देने वाले सात विशिष्ट कलाकारों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे।

पद्मश्री गुलाबो सपेरा ने बताया कि पद्मश्री सम्मान मिलने के बाद से वे लोक कलाकारों के साथ इस खुशी को साझा करने के साथ प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच और पहचान देने का प्रयास कर रही हैं। समारोह का उद्देश्य उन कलाकारों को प्रोत्साहित करना है, जिन्होंने देश-विदेश में भारतीय लोक संस्कृति और परंपराओं को पहुंचाने में योगदान दिया है, लेकिन उन्हें पर्याप्त अवसर और पहचान नहीं मिल पाई।

कालबेलिया नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी आकर्षण: समारोह में गुलाबो सपेरा अपने दल के साथ विशेष कालबेलिया लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगी। पेरिस, फ्रांस से आने वाले कलाकार टीटी रॉबिन तथा डीनू बंजारा और उनका समूह भी प्रस्तुतियां देंगे। पारंपरिक लोक वाद्य बीन वादन विशेष आकर्षण रहेगा। इसके अलावा कालबेलिया फैशन शो और भारतीय लोक संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा एवं सांस्कृतिक विरासत पर आधारित विशेष सांस्कृतिक फैशन शो आयोजित होगा। इसका उद्देश्य लोक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना है।

‘लोक कला रत्न सम्मान’ को केवल सम्मान समारोह तक सीमित नहीं रखते हुए लोक कलाकारों को प्रोत्साहन, पहचान और मंच देने की पहल के रूप में आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के माध्यम से लोक कलाओं के संरक्षण एवं प्रोत्साहन तथा सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

समारोह के वेन्यू पार्टनर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर हैं। सहयोगी संस्थाओं एवं भागीदारों में कमला पोद्दार ग्रुप की कमला पोद्दार, ट्रांस इवेंट्स की कोमल चौहान, रेडियो सिटी एफएम, अंशु हर्ष-सिंपली जयपुर मैगजीन, अरेना एनीमेशन की रोलिका सिंह, एलिट मिस राजस्थान के गौरव गौड़, डॉ. पूजा अग्रवाल-आर्य ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, अंशुल जैन-गोल्डन डिवाइन क्रिएशन, जे.डी. माहेश्वरी-एसजीएम आउटडोर, डीनू बंजारा तथा लाडेसर के ब्रांड ओनर लकी राजनाथ रावत शामिल हैं। कार्यक्रम से जुड़े प्रमुख लोगों में आरआईसी की निखत अंसारी और ट्रांस इवेंट्स की कोमल चौहान भी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here