बिल्लेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ 22 जनवरी को

0
638

जयपुर। राम लला की मुर्ति प्राण-प्रतिष्ठा पर शास्त्री नगर ,पानी की टंकी पर स्थित बिल्लेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान चालीसा के पाठ एवं प्रसादी वितरण कि जाएगी। मुख्या कार्यक्रम संयोजक पंकज जोशी ने बताया कि 22 जनवरी विश्व का ऐतिहासिक दिन है श्रीराम लला टैंट से निकल कर मंदिर में विराजमान होने जा रहे है। ये हमारे लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर सोमवार 22 जनवरी को विशाल हनुमान चालीसा पाठ के साथ प्रसादी वितरण की जाएगी ।इसी के साथ अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। पंकज जोशी ने इस अवसर पर स्थानीय लोगों से घर-घर दीप प्रज्जवलित कर दीप महाउत्सव मनाने का आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here