राम लला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन गायत्री शक्तिपीठ चेतना केंद्रो पर होगा हवन

जयपुर। राम जन्मभूमि अयोध्या में श्रीराम मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विविध आयोजन किए जाएंगे। इसमें प्रभातफेरी ,शोभायात्रा ,हवन ,दीपदान ,सत्संग के साथ महाआरती की जाएगी।

सभी शक्तिपीठों और चेतना केंद्रों पर दीपावली की तरह रोशनी की जाएगी। इसी के साथ दीपदान भी किया जाएगा। सभी प्रज्ञा केन्द्रों पर अयोध्या से प्रसारित कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

सुबह 11 बजे से होगा पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ

गायत्री परिवार राजस्थान के प्रभारी ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि गायत्री परिजन राष्ट्रीय चेतना जाग्रत करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएंगे ताकि देश में इस समय बना श्रद्धा और आस्था का वातावरण और अधिक प्रखर हो। इसलिए गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी में सुबह से शाम तक विविध कार्यक्रम होंगे।

सुबह 11 बजे से पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा। कालवाड़ शक्तिपीठ में भी पांच कुंडीय महायज्ञ होगा। राम गायत्री महामंत्र से विशेष आहुतियां अर्पित की जाएगी।

हवन ,दीपदान के साथ पौष बड़ो का आयोजन

अयोध्या से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। गोपालपुरा में गायत्री महिला मंडल की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम को दीपदान किया जाएगा। दुर्गापुरा में नौ कुंडीय यज्ञ और शाम को दीपदान का कार्यक्रम रहेगा। किरण पथ मानसरोवर स्थित श्री वेदमाता गायत्री वेदना निवारण केन्द्र में हवन, दीपदान और पौषबड़ा प्रसादी का आयोजन होगा। गायत्री चेतना केन्द्र जनता कॉलोनी, मुरलीपुरा, करधनी, गांधीनगर, वैशाली नगर, सांगानेर, मालवीयनगर सहित अन्य सभी चेतना केन्द्रों में भी सुबह से शाम तक विविध आयोजन होंगे।

यहां भी होगी राम नाम की गूंज:

श्री प्रेमभाया मंडल समिति की ओर से चंदलाई रोड, शिवदासपुरा स्थिति मंदिर श्री प्रेमभाया सरकार, श्री हरियुगल विहार को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। श्री प्रेमभाया सरकार के 22 जनवरी को अभिषेक कर नयनाभिराम श्रृंगार किया जाएगा। शाम को दीप प्रज्वलित किए जाएंगे ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles