तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मारी, दो चचेरी बहनों समेत तीन की मौत

0
269

जयपुर। बस्सी थाना इलाके में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे बाइक सवार दो बहनों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने डम्पर जब्त कर थाने पर खड़ा करवा दिया है। दोनों युवतियां नौकरी पर जा रही थीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

एएसआई तोताराम ने बताया कि बस्सी के दीपपुरा गांव निवासी प्रिया शर्मा (22) और खुशी शर्मा (21) चचेरी बहनें थी और दोनों ही बस्सी स्थित एक एनजीओ में नौकरी करती थीं। जो रविवार सुबह दोनों एनजीओ जाने के लिए घर से निकली थीं। घर से कुछ दूरी पर उन्हें रानियां वास (दौसा) निवासी बाइक सवार अशोक कुमार बैरवा मिला। जहां दोनों युवतियों ने अशोक से बस्सी तक जाने के लिए लिफ्ट ली।

इसके बाद रविवार सुबह पौने नौ बजे बस्सी ओवरब्रिज के पास डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी बाइक पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क पर शव पड़े थे और खून फैला हुआ था। तीनों शव को एम्बुलेंस से बस्सी सीएचसी के मुर्दाघर में रखवाया।

पुलिस ने डंपर को सड़क से हटवाया। जेब से मिले मोबाइल और दस्तवेजों के आधार पर दोनों युवतियों की पहचान हुई। हादसे की जानकारी मिलने पर युवतियों का परिवार बस्सी सीएचसी पहुंचा। डंपर बस्सी चक से तूंगा की तरफ जा रहा था। हादसे के वक्त डंपर खाली था। युवक अशोक के बैग से हथौड़ी और खुरपी मिली है। अशोक बस्सी में अपने रिश्तेदारों के पास किराए का कमरा लेकर रह रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here