10 जुलाई: आज का इतिहास

0
241
History of July 10
History of July 10

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिलाओं के पहले एनसीसी कॉलेज की शुरुआत। आज ही के दिन डेनमार्क ने ग्रीनलैंड पर कब्जा जमाया। इसके अलावा भी भारतीय एवं विश्व इतिहास में आज के दिन बहुत कुछ हुआ, आइए एक नजर डालते हैं आज के इतिहास पर……..

1652 – इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1913 – यूरोपीय देश रोमानिया ने बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1924 – डेनमार्क ने ग्रीनलैंड पर कब्जा जमाया।

1943 – अमेरिका,ब्रिटिश और कनाडाई सेना ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सिसली द्वीप पर हमला किया।

1947 – चीन के कैंट क्षेत्र में नदी में रेलगाड़ी गिरने से 200 लोगों की मौत।

1965 – मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिलाओं के पहले एनसीसी कॉलेज की शुरुआत।

1973 – उत्तर अमेरिका महाद्वीप में कैरिबियाई क्षेत्र में स्थित देश बहामास ने इंग्लैंड से स्वतंत्रता हासिल की और संविधान अंगीकार किया।

1994 – नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने इस्तीफा दिया।

2006 – पाकिस्तान के मुल्तान में विमान दुर्घटना में 45 लोगों की मौत।

2013 – चीन के सिचुआन प्रांत में भूस्खलन से 40 लोग मरे।

2015 – बंगलादेश के मैमनसिंह जिले में मुफ्त में बांटे जा रहे कपड़ों को लेने के दौरान मची भगदड़ में 23 मरे।-एजेंसी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here