July 27, 2024, 7:23 am
spot_imgspot_img

अवैध संबंधों पर बाधा बनने पर तकिए से मुंह दबाकर उतारा पति को मौत के घाट

जयपुर। करधनी थाना इलाके में सीवर टैंक में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को अरेस्ट किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला ने अवैध संबंधों में बाधा बनने पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर रात को सोते समय तकिए से मुंह दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर शव को सीवर टैंक में डाल दिया।

थानाधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मूलत: पीलीभीत यूपी निवासी जान मोहम्मद का शव घर के नजदीक सीवरेज टैंक में शव मिला था। मृतक करीब एक सप्ताह से लापता बताया जा रहा था। जान मोहम्मद को उसकी पत्नी और महिला के प्रेमी ने मिलकर रात को सोते समय तकिए से गला घोट कर मार दिया और फिर उसके शव को सीवरेज टैंक में डाल दिया।

बुधवार को बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने जानकारी दी तो उसमें जान मोहम्मद का शव मिला था। महिला का प्रेमी मृतक के गांव का ही रहने वाला है इस कारण वह लम्बे समय से यहीं पर रहा था। महिला और उसके प्रेमी के बीच करीब तीन साल से अवैध संबंध थे। जब इसकी जानकारी जान मोहम्मद को लगी तो उसने इसका विरोध किया और महिला के प्रेमी को घर से निकाल दिया।

इस पर महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसे जान से मारने की योजना बनाई। जान मोहम्मद के सोते ही दोनों ने मिलकर तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। शक के आधार पर जब महिला से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने सारी कहानी बता दी। इस आधार पर महिला और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर लिया गया है। मृतक जयपुर के किराए से रहकर मजदूरी करता था।

थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी 32 वर्षीय शाहजहां खातून और उसके प्रेमी 25 वर्षीय धर्मेंद्र पासवान को गिरफ्तार किया गया है। महिला के दो बच्चे है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles