होटल में चल रहे अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़

0
146
Illegal Hookah Bar Operating in Hotel Busted
Illegal Hookah Bar Operating in Hotel Busted

जयपुर। राजधानी में अवैध हुक्का बारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) और सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बनीपार्क स्थित एक होटल में अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हुक्का सामग्री जब्त कर मैनेजर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) संजीव नैन ने बताया कि सीएसटी को सूचना मिली थी कि सदर थाना इलाके के बनीपार्क के गायत्री मार्ग स्थित होटल ट्रेडिशनल हवेली में नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना पुख्ता होने पर पुलिस टीम ने होटल के रेस्टोरेंट पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 07 हुक्के (मय चिलम और रबर पाइप),भारी मात्रा में तंबाकू फ्लेवर अलग-अलग इस्तेमाल किए जा रहे डिब्बे सहित अन्य हुक्का सामग्री बरामद की गई।

साथ ही पुलिस ने मौके से होटल मैनेजर सुभहा राय को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा वहां फ्लेवर्ड हुक्का पी रहे 6 व्यक्तियों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत चालान काटकर जुर्माना वसूला गया। पुलिस अब होटल मालिक की भूमिका और अवैध सामग्री की सप्लाई के बारे में पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here