चंडीगढ़ से गुजरात जा रही 60 लाख की अवैध शराब पकड़ी

0
63
Illicit liquor worth ₹60 lakh, being transported from Chandigarh to Gujarat, seized.
Illicit liquor worth ₹60 lakh, being transported from Chandigarh to Gujarat, seized.

जयपुर। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने कार्रवाई करते हुए चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में 60 लाख रुपए की शराब जब्त की है। टीम ने शराब से भरे मिनी ट्रक को पकड़कर चालक को गिरफ्तार किया।

एसओजी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विशाल बंसल ने बताया कि एसओजी की टीम को सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ से दिल्ली होते हुए गुजरात के लिए अवैध शराब की बड़ी खेप भेजी जा रही है। इस पर 18 अगस्त को मंगलवाड़ क्षेत्र में संदिग्ध मिनी ट्रक की घेराबंदी कर तलाशी ली गई।

ट्रक से विभिन्न ब्रांड की 505 कार्टन शराब बरामद हुई। इनमें रॉयल चैलेंजर के 173, पार्टी स्पेशल के 180, किंगफिशर बीयर के 120, चार्ली व्हिस्की के 25 और ऑल सिजन के 7 कार्टन शामिल हैं। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई गई है।

एसओजी की टीम ने ट्रक चालक रिंकू (25) निवासी भिवानी हरियाणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर शराब तस्करी के नेटवर्क, खेप भेजने वाले और मुख्य सरगना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। इस कार्रवाई में एसओजी की टीम के सहायक उपनिरीक्षक डोडीराम, कांस्टेबल राकेश कुमार और कांस्टेबल नरेश कुमार की विशेष भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here