अस्पतालों की कैंटीन एवं मेस किचन और अस्पतालों के बाहर स्थित ढाबों एवं फूड स्टॉल्स का सघन निरीक्षण

0
41
Intensive inspection of hospital canteens and mess kitchens, as well as dhabas and food stalls located outside hospitals.
Intensive inspection of hospital canteens and mess kitchens, as well as dhabas and food stalls located outside hospitals.

जयपुर। प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त मुख्य सचिव गायत्री राठौड़ एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान अविचल चतुर्वेदी के निर्देश पर आज सी एम एच ओ जयपुर द्वितीय की फूड सेफ्टी टीम ने निजी एवं राजकीय अस्पतालों की कैंटीन,मेस एवं अस्पतालों के बाहर स्थित ढाबों,फूड स्टॉल्स आदि का सघन निरीक्षण किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय डॉक्टर मनीष मित्तल ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार अस्पतालों में भर्ती मरीजों एवं उनकी देखरेख करने वाले रिश्तेदारों को पौष्टिक एवं सुरक्षित भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के लिए आज फूड सेफ्टी टीम ने अनेक स्थानों पर सघन निरीक्षण किया एवं विभिन्न खाद्य सामग्री के नमूने लिए।

जेएनयू हॉस्पिटल से रिफाइंड सोयाबीन तेल एवं जीवन रेखा हॉस्पिटल से कुक्ड दलिया और दाल, एपेक्स हॉस्पिटल मालवीय नगर से दाल, जयपुरिया हॉस्पिटल से समोसा और राजस्थान हॉस्पिटल से दाल और दलिया के नमूने लिए गए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। फूड हैंडलर्स को निर्धारित ड्रेस कोड,सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।

इन हॉस्पिटलों के बाहर स्थित लगभग दो दर्जन ढाबों एवं फूड स्टॉल्स का सघन निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने,तेल को बार बार गर्म कर इस्तेमाल नहीं करने,अच्छी क्वालिटी की खाद्य सामग्री उपयोग में लेने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here