जयपुर। राजस्थान में रनिंग एवं फिटनेस संस्कृति को जन-आंदोलन का स्वरूप देने वाले जयपुर रनर्स क्लब के वर्ष 2026–2028 के लिए नई नेतृत्व टीम का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह रविवार को एम.आई. रोड स्थित होटल गोल्डन ट्यूलिप में आयोजित किया गया। समारोह में प्रशासन, उद्योग, खेल एवं सामाजिक क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों, क्लब के संस्थापकों, सदस्यों एवं रनिंग समुदाय की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह के मुख्य अतिथि आईपीएस राजीव पचार, आईआरएस सुशील कुल्हरी , उप महापौर पुनीत कर्णावत, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, सीतापुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन एवं यूनाइटेड काउंसिल ऑफ राजस्थान इंडस्ट्रीज़ की संस्थापक संरक्षक सुभद्रा पापड़ीवाल, तिजारिया ग्रुप ऑफ कम्पनीज़ के चेयरमैन रमेश जैन तिजारिया, लघु उद्योग भारती राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र मिश्रा रहे। सभी अतिथियों ने जयपुर रनर्स क्लब द्वारा पिछले डेढ़ दशक से फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए नई टीम को शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद क्लब की वर्ष 2024–2026 की उपलब्धियों पर आधारित विशेष ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति दिखाई गई। सह-संस्थापक मुकेश मिश्रा ने जयपुर रनर्स क्लब की स्थापना, उसके विज़न तथा राजस्थान में रनिंग संस्कृति को विकसित करने की प्रेरणादायक यात्रा साझा की। सह-संस्थापक रवि गोयनका ने क्लब की सामुदायिक भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के संदेश को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
निवर्तमान अध्यक्ष प्रवीण जैन तिजारिया ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए सभी सदस्यों, स्वयंसेवकों, प्रायोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात नई नेतृत्व टीम को विधिवत दायित्व सौंपे गए।
नई नेतृत्व टीम (2026–2028)
अध्यक्ष: दीपक शर्मा
कार्यकारी अध्यक्ष: विकास जैन
उपाध्यक्ष: सुशील कुल्हारी, निपुण वाधवा
सचिव: डॉ. आस्था पारीक
कोषाध्यक्ष: ऋषभ दुगड़
संयुक्त सचिव: भावना पारीक
अध्यक्ष – जेआर रन अकादमी: राजेश चौधरी
हेड – सोशल मीडिया: मोनिका चौधरी
इसके साथ ही कार्यकारी निदेशक के रूप में अभिषेक मिश्रा, आनंद गुप्ता, अंकित तिवारी, अंशुल जैन, आशीष गुप्ता, इरफान खान, पवन शर्मा, राहुल बंसल, राजेंद्र त्यागी, सचिन भाटिया, शशि किरण, शिव कुमार भारद्वाज एवं विवेक चतार को भी आधिकारिक रूप से दायित्व सौंपे गए।
10 ज़ोन की नई टीमों का भी हुआ इंस्टॉलेशन
समारोह में जयपुर रनर्स क्लब के सभी 10 ज़ोन की नई ज़ोनल डायरेक्टर टीमों का भी विधिवत इंस्टॉलेशन किया गया।
वैशाली नगर ज़ोन: कप्तान सिंह, साग्निक देबनाथ, प्रवीण मक्कर।
जवाहर सर्किल ज़ोन: मीनू लूनिया, नितिका चौधरी, पूजा भार्गव, रिंकल जौहरी, शिल्पा शर्मा, विष्णु टाक।
हवामहल ज़ोन: लक्ष्य शर्मा, पीयूष पारीक, विजय सोनी।
सेंट्रल पार्क ज़ोन: अनीता वर्मा, धर्मेंद्र जैन, जितेंद्र राठौड़, मुंजल मयंक, नितेश सेठिया।
महेश नगर ज़ोन: गीतू खन्ना, कृष्ण पाल चौधरी, रेखा विजय, उमेश सैनी।
कालवाड़ ज़ोन: कपिल कुमार, पूजा शर्मा, रेनुका जोशी, विकास सैनी।
जगतपुरा ज़ोन: डॉ. प्रियंका, गोविंद चतुर्वेदी, प्रिया सुरेलिया।
विद्याधर नगर ज़ोन: निधि चौधरी, राजेश शर्मा, रूपेंद्र गुप्ता।
मानसरोवर ज़ोन: डॉ. प्रदीप कुमार यादव, जय प्रकाश पूनिया, जय कुमार वासवानी, राकेश विजय।
पत्रकार कॉलोनी ज़ोन: अनूप घोषाल, अंकित गुप्ता, सीए अक्षय जैन, डॉ. दीपम शर्मा, रचना विजय एवं अनीश गौर।
सभी पदाधिकारियों एवं ज़ोनल डायरेक्टर्स ने जयपुर रनर्स क्लब के ध्वज के साथ नेतृत्व की शपथ लेते हुए शहर में रनिंग, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
समारोह के दौरान युवाओं के लिए विशेष पहल “JR Zen” का भी औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस मंच का उद्देश्य 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं में नेतृत्व क्षमता, फिटनेस एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना है। इस अवसर पर आर्यन मिश्रा को JR Zen का संस्थापक अध्यक्ष घोषित किया गया।
इसके साथ ही TRIMURTY’S Monsoon Run – 10th Edition के आधिकारिक पोस्टर का अनावरण करते हुए प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण प्रारंभ किया गया। समारोह में Natural Pearl Farm Stay, कूकस को इस आयोजन का आधिकारिक हॉस्पिटैलिटी एवं वेन्यू पार्टनर घोषित किया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में दीपक शर्मा ने कहा कि आने वाले दो वर्षों में जयपुर रनर्स क्लब सदस्य सहभागिता, युवा नेतृत्व, महिला रनिंग, रन अकादमी और सामुदायिक फिटनेस अभियानों को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल दौड़ आयोजित करना नहीं, बल्कि पूरे समाज में स्वस्थ जीवनशैली की संस्कृति विकसित करना है।
कार्यक्रम का समापन कार्यकारी निदेशक विकास जैन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।



















