June 15, 2025, 11:16 am
spot_imgspot_img

ज्येष्ठ पूर्णिमा 11 जून : गोविंद देवजी मंदिर में होगा ठाकुर जी का ज्येष्ठाभिषेक

जयपुर। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर 11 जून को छोटीकाशी के मंदिरों में ठाकुरजी का धवल श्रृंगार कर विशेष झांकी सजाई जाएगी। ठाकुरजी को खीर सहित अन्य सफेद व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा।

पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 10 जून को सुबह करीब 11 होगी। इसका समापन 11 जून को दोपहर करीब एक बजे होगा। गत 26 मई को वट सावित्री का व्रत को रखा गया था। कल वट पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन सुखमय के लिए व्रत रखने का विधान है।

ऐसे करें पूजा-अर्चना: ज्योतिषाचार्य पं. सुरेन्द्र गौड़ ने बताया कि सुबह स्नान कर साफ कपड़े पहनकर वट वृक्ष की पूजा करें। वट को जल अर्पित करें और हल्दी-कुमकुम लगाएं। सावित्री और सत्यवान की कथा का पाठ करें। लाल धागे से वट वृक्ष के चारों ओर सात बार परिक्रमा करें। व्रत का पारण करते हुए महिलाएं पति को तिलक लगाकर उनके चरणों का स्पर्श करें।

आधे घंटे होगा ठाकुर जी का ज्येष्ठाभिषेक:

आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में पूर्णिमा को ठाकुरजी का ज्येष्ठाभिषेक किया जाएगा। दोपहर साढ़े बारह से एक बजे तक ठाकुरजी राधा रानी संग रियासतकालीन फव्वारे की जल धार में भीगेंगे। इस दौरान ठाकुर जी धवल धोती और दुपट्टा में भक्तों को दर्शन देंगे। ठाकुरजी को फलों का भोग अर्पित किया जाएगा। इससे पूर्व सुबह मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में ठाकुरजी का पंचामृत अभिषेक कर धवल पुष्पों से श्रृंगार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गोविंद देवजी मंदिर में 12 मई को जल यात्रा उत्सव का शुभारंभ हुआ था।

108 स्थानों पर होगा गायत्री हवन

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गायत्री परिवार की ओर से जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में 108 स्थानों पर गायत्री महायज्ञ होंगे। सभी गायत्री शक्तिपीठों और प्रज्ञा केंद्रों पर सुबह साढ़े सात से साढ़े आठ बजे तक हवन होगा। श्रद्धालु जूम एप की सहायता से भी या कर सकेंगे। गायत्री परिवार राजस्थान के प्रभारी ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि कोरोना काल से हर पूर्णिमा को ऑनलाइन यज्ञ की श्रृंखला शुरू की थी। इसे अगले साल तक जारी रखा जाएगा।

प्राचीन शिवालय श्री गैटेश्वर मे सहस्त्र घट का आयोजन

अति प्राचीन शिवालय श्री गैटेश्वर में सामूहिक सहस्त्र घट का आयोजन हुआ। वैवाहिक जोड़ों सहित कई भक्तों ने भगवान शिव का दूध, दही, घी, शहद, शक्कर मिश्रित पंचामृत से अभिषेक किया। पूजा-अर्चना के बाद भोलेनाथ का मनमोहक श्रृंगार किया गया। महाआरती के बाद भक्तों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। भक्त गणों ने भगवान शंकर से प्रदेश मे अच्छी बरसात के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम में ओ पी चांडक, रत्नाकर पाण्डेय, राधेश्याम गौतम, धीरज चौईथानी, विजय लुहाडिय़ा, हनी व्यास, गोकुल शर्मा, दीपेश पारीक, मनोज भारद्वाज, पप्पू शर्मा, आशीष भट्ट, पवन शर्मा, आलोक, आकाश, सनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles