नेशनल टीम में सलेक्शन का झांसा देकर कबड्डी खिलाड़ी से दुष्कर्म

0
306
rape
rape

जयपुर। जालूपुरा थाना इलाके में नेशनल टीम में सलेक्शन का झांसा देकर कबड्डी खिलाड़ी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार आमेर निवासी एक किशोरी ने मामला दर्ज करवाया कि वह रोजाना चौगान स्टेडियम में प्रैक्टिस करने जाती थी। वहां पर विनोद चौधरी लगातार उसे घूरता रहता था और उसकी फोटो आदि खींचता रहता था।

आरोपी ने उसे नेशनल टीम में सलेक्शन का झांसा देकर सिंधी कैम्प स्थित एक होटल में बुलाया। वहां पर आरोपी ने उसे पीने को कुछ दिया। उसे पीते वह बेहोश हो गई। इस पर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। होश में आने पर पीडिता ने खुद निर्वस्त्र पाया। आरोपी ने उसे धमकाया कि अगर किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा। इससे परेशान होकर पीडिता थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया।

एप के माध्यम से दोस्ती गांठ कर मिलने बुलाकर युवती से दुष्कर्म

करधनी थाना इलाके में मेकर एप के माध्यम से युवती से दोस्ती गांठ कर युवक ने उसे मिलने बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो-विडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी उन्हें वायरल करने की धमकी देकर आठ लाख रुपए की मांग करना शुरू कर दिया। घटना के सम्बंध में युवती के पिता ने मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार एक युवक ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी बेटी से इशांत ने मेकर एप के माध्यम से दोस्ती कर ली। इसके बाद मिलने बुलाकर उसके साथ एक स्थान पर दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो-विडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल कर आठ लाख रुपए की मांग करने लगा। इससे परेशान होकर पीड़ित ने परिजनों को आपबीती बताई। इस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थानाधिकारी वीरेंद्र सिंह कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here