जयपुर के जैन मंदिरों में श्रद्धापूर्वक मनाया गया भगवान महावीर का गर्भ कल्याणक

0
67
Lord Mahavir's Garbha Kalyanak was celebrated with devotion in Jain temples of Jaipur.
Lord Mahavir's Garbha Kalyanak was celebrated with devotion in Jain temples of Jaipur.

जयपुर। भगवान महावीर स्वामी का गर्भ कल्याणक दिवस रविवार को जयपुर के प्रमुख दिगंबर जैन मंदिरों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाअभिषेक, शांतिधारा, विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने गर्भ कल्याणक श्लोक का सामूहिक पाठ कर विशेष अर्घ्य अर्पित किए।

राजस्थान जैन युवा महासभा के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने बताया कि संघीजी सांगानेर, चूलगिरी, मानसरोवर, वैशाली नगर, चित्रकूट, मुरलीपुरा, गोपालजी का रास्ता, आगरा रोड सहित शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए।

उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को भगवान नेमिनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाया जाएगा, जिसमें मंदिरों में निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। वहीं 21 से 29 जुलाई तक अष्टान्हिका महापर्व के दौरान सिद्धचक्र महामंडल विधान, विश्व शांति महायज्ञ सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here