नौकरी दिलाने के बहाने होटल में बुलाकर विवाहिता से दुष्कर्म

0
474

जयपुर। बगरू थाना इलाके में नौकरी दिलाने के बहाने होटल में बुलाकर एक विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार भांकरोटा की रहने वाली 35 वर्षीय विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया है कि कुछ समय पहले आरोपित युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। होटल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर मिलने का दबाव डाला। 21 सितंबर को बगरू इलाके में स्थित एक होटल में नौकरी दिलाने के बहाने मिलने बुला कर दुष्कर्म किया। होटल से जाते समय किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पडताल में जुटी है।

19 वर्षीय लडकी से दुष्कर्म का प्रयास

वहीं श्याम नगर थाना इलाके में 19 वर्षीय एक लड़की से दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपित रिश्तेदार मिलने के बहाने घर आया था। पुलिस ने मामला दर्ज जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय लडकी घर पर अकेली थी। इस दौरान दोपहर में मिलने के बहाने आरोपित रिश्तेदार घर आया। घर पर अकेला पाकर उसके साथ गलत हरकत की। विरोध करने पर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। चिल्लाने पर वह आरोपित भाग गया। परिवार के आने पर उन्हें आपबीती सुनाई और फिर थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here