मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सिविल लाइंस में ‘नमो लोक महोत्सव’

0
134
‘Namo Lok Mahotsav’ in Civil Lines to mark the completion of 12 years of the Modi government.
‘Namo Lok Mahotsav’ in Civil Lines to mark the completion of 12 years of the Modi government.

जयपुर। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘नमो लोक महोत्सव’ के तहत बुधवार को सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सिविल लाइंस स्थित Siddheshwar Hanuman Temple में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।

पुरुषोत्तम मास के अवसर पर सिविल लाइंस विधायक Gopal Sharma के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में ‘विकसित भारत—संकल्प से सिद्धि’ के लिए विशेष प्रार्थना की गई। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमद् जगद्गुरु दिवाकर द्वाराचार्य पूज्य श्रीश्री 1008 संत शिरोमणि Avadhesh Das Ji Maharaj के सान्निध्य में हुआ।

कार्यक्रम के तहत मंगल कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद अभिषेक, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ एवं हवन, सामूहिक प्रार्थना और महाआरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने राष्ट्र की उन्नति, समाज की समृद्धि और जनकल्याण की कामना करते हुए धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। आयोजन के अंत में प्रसादी वितरण किया गया। विधायक गोपाल शर्मा ने स्वयं कार्यकर्ताओं और आमजन को महाप्रसादी परोसी।

इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, विकास और जनभागीदारी के नए आयाम स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व मंच पर नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि ‘नमो लोक महोत्सव’ राष्ट्रहित, लोककल्याण और जनसेवा के प्रति सामूहिक संकल्प को मजबूत करने का माध्यम है। भाजपा सरकार की प्राथमिकता सदैव ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना रही है और इसी सोच के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here