भागवत कथा में धूमधाम से मनाया नंदोत्सव: गूंजे जय कन्हैया लाल के जयकारे

0
46

जयपुर। विद्याधर नगर सेक्टर-2 स्थित उत्सव सामुदायिक केंद्र में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अंतर्गत शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव उपलक्ष्य में नंदोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कथा स्थल पर “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

राजकुमारी शर्मा की पुण्यतिथि पर विश्वास दरबार के तत्वावधान में तथा विक्रम नाथ महाराज पालवास वालों के सानिध्य में आयोजित कथा में नंदोत्सव से पूर्व भगवान श्रीराम सहित अन्य अवतारों के प्रसंगों का वर्णन किया गया। वृंदावन धाम के कथावाचक अनिल कृष्ण शास्त्री महाराज ने कहा कि जिस प्रकार भगवान राम ने मर्यादा और आदर्शों की स्थापना के लिए अवतार लिया, उसी प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने धर्म की स्थापना और अधर्म के नाश के लिए अवतार धारण किया।

नंदोत्सव के दौरान “नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…”, “प्रगटे हैं कुंवर कन्हाई…” तथा “यशोदा मैया दे दो बधाई…” जैसे बधाई गीतों पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। आयोजन में फल, खिलौने, टॉफी और चॉकलेट की उछाल कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशियां मनाई गईं।

आयोजन से जुड़े विमल सोनी ने बताया कि कथा में जयपुर सहित विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मुंबई के सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहक राजू खंडेलवाल भी कथा में शामिल हुए।

विश्वास दरबार के मुरलीधर शर्मा, प्रवीण शर्मा, पीयूष शर्मा, पुनीत शर्मा, सुनीता शर्मा, कोमल शर्मा और अक्षिता शर्मा ने बताया कि कथा 16 जून तक प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित की जा रही है।

कथा श्रवण के लिए राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार रीनवा, पूर्व प्रमुख शासन सचिव श्रीमती पांडे, वरिष्ठ श्याम प्रेमी राजेश अटोलिया, अतुल चौमाल, रूपेश शर्मा, विमल कुमार सोनी, जगमोहन शर्मा सहित सीकर शिव परिवार के देवकीनंदन, ओमप्रकाश, रामावतार, सत्यप्रकाश, रमेशनंद, किशोर, अर्जुनलाल, मुरलीधर, पवन कुमार, नरेंद्र सिंह, सागरमल, हरिप्रसाद, विकास रीनवा और रामकिशन शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here