मिशन जागृति’ के तहत 50.54 लाख के मादक पदार्थ नष्ट

0
70

जयपुर। जयपुर दक्षिण पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘मिशन जागृति’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त करीब 50.54 लाख रुपये मूल्य के अवैध मादक पदार्थों को विधिक प्रक्रिया के तहत इंसिनरेटर में जलाकर नष्ट कर दिया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि यह कार्रवाई महेश नगर, मानसरोवर, मुहाना, सांगानेर सदर, शिप्रापथ, श्याम नगर, ज्योति नगर, नारायण विहार और विधायकपुरी थाना क्षेत्रों में दर्ज प्रकरणों में की गई। औषधि व्ययन समिति (ड्रग डिस्पोजल कमेटी) ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 52ए के तहत सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर मादक पदार्थों का निस्तारण कराया।

नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 48.437 किलोग्राम गांजा, 1.014 किलोग्राम चरस, 90 ग्राम स्मैक, 50 ग्राम एमडी और 232 ग्राम डोडा चूरा शामिल हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत 50 लाख 54 हजार 880 रुपये आंकी गई है।

डीसीपी राजर्षि राज ने कहा कि ‘मिशन जागृति’ के तहत जयपुर में नशे के नेटवर्क पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। निस्तारण की पूरी प्रक्रिया पुलिस अधिकारियों और ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में संपन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here