नई दिल्ली। निप्सी ग्रुप का हिस्सा- जापान की निप्पॉन पेंट होल्डिंग्स की अनुषंगी और एशिया प्रशांत की नंबर 1 पेंट एवं कोटिंग विनिर्माता कंपनी निप्पॉन पेंट इंडिया ने अपने वाहनों के रखरखाव में गर्व करने वाले विवेकी वाहन मालिकों के लिए डिजाइन की गई एक उच्च निष्पादन ऑटोमोटिव केयर रेंज FX10 लांच करने की आज घोषणा की। यह लांचिंग ऑटोमोटिव आफ्टरकेयर वर्ग में निप्पॉन पेंट इंडिया की उपस्थिति बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी की योजना FX10 रेंज को चरणबद्ध तरीके से चुनिंदा वैश्विक बाजारों में भी ले जाने की है जिसमें ऑटो-केयर सेगमेंट में इसके विस्तार के लिए भारत के प्रमुख लांचपैड के तौर पर काम करेगा।
FX10 प्रोफेशनल डिटेलिंग और डू-इट-योरसेल्फ के बीच एक सेतु का काम करने को तैयार है जिससे उपभोक्ता न्यूनतम प्रयास में एक बेदाग, शोरूम जैसी फिनिश हासिल करने में समर्थ होंगे। इस पोर्टफोलियो को उन उपभोक्ताओं के लिए तैयार किया गया है जो इस्तेमाल में आसान ऐसे सॉल्यूशंस के साथ अपनी कार की देखभाल पर स्वयं नियंत्रण रखना पसंद करते हैं जो दिखाई देने वाला परिवर्तन प्रदान करे। भारत के सबसे तेजी से बढ़ रहे उपभोक्ता खंडों में से एक को ध्यान में रखकर पेश यह रेंज विशेष रूप से डिजिटल चैनलों- इस ब्रांड की अपनी वेबसाइट और फ्लिपकार्ड के जरिए वितरित की जाएगी। संयोग से यह लांचिंग ऐसे समय में की गई है जब यह कंपनी भारत में परिचालन की 15वीं वर्षगांठ मना रही है।
इस लांचिंग की घोषणा करते हुए निप्पॉन पेंट इंडिया के उपाध्यक्ष (ऑटोमोटिव रीफिनिश) श्री जेनेन्दर आनन्द ने कहा, “FX10 के साथ हम सीधे उपभोक्ताओं के हाथ में पेशेवर ग्रेड के परिणाम सौंप कर परंपरागत कार केयर से परे जा रहे हैं। आज, कार के मालिक महज अपने वाहनों का रखरखाव नहीं करते, बल्कि वे उसमें गर्व करते हैं। FX10 में हर बार एक दिखाई देने वाला परिवर्तन उपलब्ध कराने के लिए इस्तेमाल में आसान फॉर्मुलेशन के साथ जापानी परिशुद्धता का मेल है जिससे बिना समझौते और प्रयास के कार की देखभाल करना आसान हो जाता है।”
FX10 पोर्टफोलियो बाहरी और आंतरिक कार केयर उत्पादों की एक समग्र रेंज की पेशकश करता है जिसमें तुरंत अप्लाई वाले फॉर्मुलेशन से लेकर एडवांस्ड सरफेस टेक्नोलॉजीज़ और पर्यावरण अनुकूल सॉल्यूशंस तक 18 उत्पाद शामिल हैं। इस रेंज में हाइड्रोफोबिक बाहरी कोटिंग्स, वाटर-सेविंग एवं वाटरलेस वाश सॉल्यूशंस, इंटीरियर प्रोटेक्टेंट्स और सरफेस रिस्टोरेशन फॉर्मूलेशंस तक शामिल हैं और ये सभी लैब में जांचे परखे और पर्यावरण के अनुरूप हैं। प्रत्येक उत्पाद को एक अलग “X factor” उपलब्ध कराने के लिए तैयार किया गया है जोकि स्पष्ट दिखाई देने वाला उच्च गुणवत्ता का फिनिश है और 10 में से 10 निष्पादन परिलक्षित करता है।
निप्पॉन पेंट इंडिया के महाप्रबंधक (मार्केटिंग एवं ई-कॉमर्स) श्री मानव नरुला ने कहा, “भारत का ऑटोमोटिव परिदृश्य तेजी से उभर रहा है जहां युवा उपभोक्ता तेजी से अपने वाहनों को अपने व्यक्तित्व के विस्तार के तौर पर देख रहे हैं। FX10 एक समग्र कार एवं बाइक केयर रेंज है जिसका निर्माण निप्पॉन पेंट की सतहों की गहरी समझ के आधार पर किया गया है और इसका ऑटोमोटिव आफ्टरकेयर में विस्तार किया गया है। प्रत्येक उत्पाद एक अलग ‘X factor’ प्रदान करता है जो स्पष्ट दिखाई देने के साथ ही उच्च निष्पादन के परिणाम देता है। साथ ही यह सहज और इस्तेमाल में आसान है। FX10 के साथ हम हर दिन के उत्साहियों के लिए पेशेवर ग्रेड का ऑटोमोटिव केयर उनकी अधिक पहुंच में ला रहे हैं।”
FX10 रेंज प्रोफेशनल डिटेलिंग और हर दिन की सुविधा के बीच अंतर पाटते हुए भारतीय उपभोक्ताओं के समक्ष वैश्विक नवप्रवर्तन और जापानी परिशुद्धता पेश करता है। ये उत्पाद इस प्रकार से डिजाइन किए गए हैं जिससे इस्तेमाल में आसान रहते हुए ये उच्च निष्पादन उपलब्ध करा सकें जिससे परिणामों पर बिना समझौता किए पेशेवर ग्रेड का कार केयर लोगों की अधिक पहुंच में आ सके।
ब्रांड दर्शन “FX10. Go Beyond,” के तहत लांच यह एक ऐसा विचार है जिसमें जब बात वाहन की देखभाल की आती है तो व्यक्ति “पर्याप्त रूप से अच्छा” से कम पर कभी तैयार नहीं होता। इसमें प्रत्येक उत्पाद को निप्पॉन पेंट होल्डिंग्स की जापानी परिशुद्धता के विनिर्माण मानकों के अनुरूप विकसित किया जाता है। शोरूम जैसी चमक बहाल करने से लेकर आंतरिक साज सज्जा बनाए रखने और सतहों की सुरक्षा करने तक में यह रेंज यूज़र्स को उसी ध्यान के साथ अपने वाहनों की देखभाल करने के लिए सशक्त करती है जिस ध्यान से वे अपने जीवन के हर पहलू की कद्र करते हैं।




















