सप्त शक्ति ऑडिटोरियम में ऑर्गन-टिश्यू डोनेशन पर जागरूकता सत्र

0
73

जयपुर। जयपुर मिलिट्री स्टेशन स्थित सप्त शक्ति ऑडिटोरियम में ऑर्गन एवं टिश्यू डोनेशन को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मोहन फाउंडेशन जयपुर सिटीजन फोरम (एमएफजेसीएफ) के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें सैन्य कर्मियों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल धवन ने बताया कि सत्र में मोहन फाउंडेशन के विशेषज्ञों ने अंगदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इससे जुड़े भ्रम और गलत धारणाओं को दूर किया। उन्होंने बताया कि एक दाता कई लोगों को जीवनदान दे सकता है। साथ ही अंगदान की प्रक्रिया, कानूनी और नैतिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह ने कहा कि यह सामाजिक पहल मानवता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे कई अनमोल जीवन बचाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में करुणा, सेवा और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने गहरी रुचि दिखाई और इसे उपयोगी बताया। साथ ही अंगदान जैसी जीवनरक्षक पहल के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here