साइकिल चलाकर अधिकारियों ने दिया फिटनेस का संदेश

0
55
Officials conveyed a message of fitness by cycling.
Officials conveyed a message of fitness by cycling.

जयपुर। 24 जुलाई को मनाए जाने वाले 167वें आयकर दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को आयकर विभाग राजस्थान की ओर से ‘फिट इंडिया आंदोलन’ के समर्थन में साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (राजस्थान) सुमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन शैली को बढ़ावा देना रहा।

स्टैच्यू सर्किल स्थित आयकर कार्यालय से प्रधान आयकर आयुक्त रितेश परमार ने साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जेएलएन मार्ग से होते हुए पुनः प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान प्रधान आयकर आयुक्त मनोज कुमार महर, आयकर आयुक्त अनिल कुमार भारद्वाज, एकता जैन, शैलेन्द्र शर्मा, अपर आयकर आयुक्त गौतम सिंह सहित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वयं साइकिल चलाकर भाग लिया और नियमित साइक्लिंग को स्वस्थ व अनुशासित जीवनशैली का प्रभावी माध्यम बताया।

आयकर दिवस सप्ताह के तहत ज्योति नगर और मालवीय नगर स्थित आयकर कॉलोनियों में बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसी क्रम में सप्ताह भर विभिन्न विद्यालयों में भी पेंटिंग प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं मंगलवार को आयकर कॉलोनियों और चयनित स्कूलों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि आयकर विभाग अपने कार्मिकों की निष्ठा और समर्पित सेवाओं के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में निरंतर महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here