May 16, 2025, 1:08 pm
spot_imgspot_img

रामनवमी पर कन्याएं देंगी प्लास्टिक से दूर रहने का संदेश

जयपुर। झोटवाड़ा में नांगल जैसा बोहरा स्थित बावड़ी में रामनवमी पर छह अप्रेल को सुबह आठ बजे से दशम् कन्या पूजन एवं वैदिक यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां जोरशोर से जारी है। आयोजन संस्था उत्थान सेवा संस्थान के अध्यक्ष कैप्टन शीशराम चौधरी ने बताया कि झुग्गी-झोपडिय़ों में रहने वाले परिवारों की 571 कन्याओं का पाद प्रक्षालन कर पूजन कराया जाएगा। मां दुर्गा के रूप में श्रृंगार कर भोजन प्रसादी कराई जाएगी।

कपड़े, चरण पादूका सहित अनेक उपहार प्रदान किए जाएंगे। सुबह आठ बजे पंच कुंडीय यज्ञ किया जाएगा। सचिव शिवानंद त्रिपाठी ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्लास्टिक का पूरी तरह से निषेध होगा। भोजन पत्तों की पत्तल में कराया जाएगा। कागज के गिलास उपयोग में लिए जाएंगे। मंच से प्लास्टिक मुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए संदेश प्रसारित किया जाएगा। आयोजन के लिए अनेक समितियां गठित कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उल्लखनीय है कि उत्थान सेवा संस्थान की ओर से लोहामंडी रोड स्थित झुग्गी बस्ती में निशुल्क पाठशाला का भी संचालन किया जाता है। इसमें करीब 80 बालक-बालिकाएं अध्ययन कर रहे हैं। पचास बच्चों का एक और विद्यालय जल्दी ही शुरू किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles