श्रीराम विवाह महोत्सव में श्रीराम का तिलक एवं मेहंदी मटकोर उत्सव का आयोजन

0
140

जयपुर। छोटी चौपड़ स्थित मंदिर श्री सीताराम जी में गुरुवार को भगवान श्रीराम का तिलक एवं मेहंदी मटकोर महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मन्दिर के महंत नंदकिशोर शर्मा के सानिध्य में गुरुवार को मन्दिर को जनक जी के महल तर्ज पर अद्भूत तरीके से सजाया गया। जिसके बाद उसमें नवीन पोशाक धारण कर कर श्रीराम जी को महल में विराजमान करवाया गया। जिसके पश्चात श्रीराम की आरती कर उत्सव का शुभारंभ हुआ।

संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम प्रसाद अग्रवाल जो प्रति वर्ष राम जी को तिलक करते है। इस वर्ष भी उन्होने राम जी को तिलक किया और अयोध्या से आए हुए बारातियों का संत महंतों की माला दुपट्टा पहनाया गया और भेंट देकर स्वागत किया गया। अयोध्या कि तरफ से समाज के बृज बिहारी दुसाद एवं अनुराग खेतान ने सीता जी का तिलक एवं साड़ी पहनाकर गोद भराई की।

उसके बाद माता सुनैना ने सखियों के साथ मटकोर के लिए कमला नदी में कमला जी की पूजा करके विवाह वैदी के लिए मिट्टी लाकर मटकोर महोत्सव सम्पन्न किया। मिथिला पुरी में आज भी उसी मिट्टी कि वेदी बनाई जाती है और उसी वैदी के चक्कर लगा कर फेरे लिए जाते है। मिथिला कि सरोज, गायत्री, सुशीला, उर्मिला, सुनीता, राजकुमारी, मुनि देवी, कृष्णा ये सब सखियां आज मंगल गीत गा रही है आजु मिथिला में बाजे बधैया हे देखु दुलह नवल रघुरैया हे।

दूल्हा का रंग आसमानी लली का रंग बादामी

संस्था के मंत्री रामबाबू झालानी ने बताया कि 6 दिसंबर शुक्रवार को सायं 8 बजे मन्दिर श्री सीताराम जी पर बड़ी धूमधाम से बारात निकालीं जाएंगी। मिथिला पुरी की तरफ से शुक्रवार को बारात का स्वागत पंकज नाटाणी एवं नाटाणी परिवार करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here