चलती कार में आग लगने से दहशत

0
172

जयपुर। मानसरोवर थाना इलाके में मंगलवार की रात को चलती कार में आग लगने से दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि कार सवार दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में आग को लगा देखकर तुरंत ट्रैफिक को रोककर डायवर्ट कर निकाला और मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की एक गाड़ी की मदद से मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया।

पुलिस के अनुसार न्यू सांगानेर रोड से वीटी रोड की तरफ कार में दो जने सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान धनवंतरी हॉस्पिटल के पास से जाते समय कार में आग लग गई। इस पर कार को रोकने पर दोनों लोगों ने तुरंत बाहर की तरफ कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ट्रैफिक को रोककर डायवर्ट कर निकाला। कार में आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से कार जलकर पूरी तरह कबाड़ में बदल गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here