अंतिम संस्कार में गए लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला

0
206

जयपुर। आमेर थाना इलाके में सोमवार की दोपहर को पीली की तलाई में अंतिम संस्कार में गए लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिसके बाद घायल लोगों को सीएचसी आमेर में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार गांव के लोग गांव के ही एक व्यक्ति की मौत होने पर अंतिम संस्कार करने के लिए मोक्ष धाम में एकत्रित हुए थे। उसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार पीली की तलाई के पास मुक्तिधाम बना हुआ है। पास के गांव के लोग एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में आए हुए थे। सोमवार दो बजे मुखाग्नि देने के समय मधुमक्खियों का हमला हो गया। लोगों ने खुद को बचाने का भारी प्रयास किया। लेकिन 26 लोगों को मधुमक्खियों ने काट लिया। जिन्हें निजी वाहनों से सीएचसी आमेर लेकर गए। जहां पर अधिक घबराने वाले लोगों को भर्ती किया गया। वहीं, कुछ लोगों ने मौके पर अपना देसी इलाज किया। सात लोगों को सेटेलाइट अस्पताल रेफर किया गया। वहीं अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here