June 24, 2025, 6:20 am
spot_imgspot_img

ग्रह-गोचर: जून माह में चार ग्रह बदलेंगे राशि

जयपुर। जून माह में चार महत्वपूर्ण ग्रहों शुक्र, सूर्य, बुध और मंगल की राशि परिवर्तन होने जा रही हैं। जून की शुरुआत ही शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से होगी। शुक्र प्रेम, संबंध, व्यापार और सौंदर्य के कारक ग्रह हैं। इसके बाद आत्मा, नेतृत्व और स्वास्थ्य के प्रतीक सूर्य अपनी राशि बदलेंगे।

बुद्धि, वाणी और व्यापार का प्रतिनिधि बुध भी अपनी नई राशि में प्रवेश करेगा। मंगल ग्रह, जो ऊर्जा, साहस और संघर्ष का ग्रह है, भी इस महीने राशि परिवर्तन करेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। हर महीने कई ग्रह अपनी चाल बदलते हैं और अपनी नई राशि में प्रवेश करते हैं, जिससे हमारे व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में बदलाव आते हैं।

इन सभी ग्रहों के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के लिए करियर में प्रगति, आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा बढऩे के मजबूत योग बनेंगे। यह समय खासतौर पर उन लोगों के लिए शुभ होगा, जो व्यवसाय, राजनीति, शिक्षा, संचार और कला के क्षेत्रों से जुड़े हैं। ग्रहों की ये चालें जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने के साथ-साथ नई चुनौतियां भी लेकर आ सकती हैं, इसलिए सावधानीपूर्वक निर्णय लेना जरूरी होगा। इस प्रकार, जून 2025 ग्रहों की इस चाल के कारण कई लोगों के भाग्य में चमक आएगी और वे अपने प्रयासों में सफलता हासिल कर सकेंगे।

ये राशियां होंगी विशेष लाभान्वित:

तुला राशि:

तुला राशि के जातकों के लिए जून का महीना बहुत ही सकारात्मक रहेगा। शुक्र ग्रह मेष राशि में रहते हुए आपकी राशि पर दृष्टि रखेंगे, जिससे करियर में खास तरक्की के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, वहीं बेरोजगारों के लिए नौकरी के अवसर खुलेंगे। व्यापार में लाभ होने के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही फंसा हुआ धन वापस मिलने की भी संभावना है, जो आपके आर्थिक दबाव को कम करेगा। विदेश यात्रा के मौके भी बन सकते हैं, जिससे विदेशों से लाभ मिलने की संभावनाएं बनेंगी। परिवार और सामाजिक जीवन भी खुशहाल रहेगा।

धनु राशि:

जून का महीना धनु राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान गुरु की सप्तम दृष्टि आपकी राशि पर पड़ेगी, जिससे कई क्षेत्रों में सफलता मिलने के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक या मांगलिक समारोह में भाग ले सकते हैं, जिससे मानसिक शांति और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साथ ही वाहन या प्रॉपर्टी के लेन-देन के मौके बन सकते हैं, जो आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा और घर परिवार में प्रेम और समझदारी बढ़ेगी। इस महीने कुछ लोग यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे नए अवसर और लाभ मिलेंगे। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए विकास और खुशहाली लेकर आएगा।

कुंभ राशि:

कुंभ राशि के लिए यह महीना काफी अनुकूल रहेगा। मंगल और केतु की दृष्टि आपकी राशि से सप्तम भाव पर पडऩे वाली है, जो वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाएगी। जीवनसाथी के जीवन में तरक्की और आपके पारिवारिक जीवन में समृद्धि आएगी। इसके अलावा शुक्र ग्रह की दृष्टि मेष राशि में रहते हुए आपकी राशि पर भी रहेगी, जिससे करियर में पदोन्नति और सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा, जिससे काम में आसानी होगी। दोस्तों और परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। इस अवधि में आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी और आपको मानसिक संतुष्टि भी प्राप्त होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles