June 14, 2025, 3:50 am
spot_imgspot_img

प्रदेश में अच्छी बारिश के लिए पर्यन्य यज्ञ का आयोजन

जयपुर। स्वेज फार्म स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में भीषण गर्मी से राहत पाने और अच्छी बरसात के लिए विशेष पर्जन्य यज्ञ का आयोजन किया गया। बुधवार को वार्ड नंबर -134 के कांग्रेस पार्षद पंडित करण शर्मा की पहल पर इस यज्ञ का आयोजन किया गया।

पंडित पुरुषोत्तम गौड़ के सानिध्य में 11 वैदिक ब्राह्मणों ने विशेष पर्जन्य यज्ञ के लिए अर्धनग्न होकर बर्फ के पात्रों और पानी में ड्रमों में बैठकर यज्ञ किया। जिसमें राजपुरोहित पंडित प्रदीप गौड़ के मार्ग दर्शन में विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन और पूजन किया। इस यज्ञ में चारों वेदो की ऋचाओं के पाठ का अध्ययन किया गया। इस आयोजन में पंडित करण शर्मा ने यज्ञ में घी की आहुतियां अर्पित की।

आचार्य पंडित पुरुषोत्तम गौड़ ने बताया कि यह यज्ञ भगवान भोलेनाथ और इंद्र देव को समर्पित होता है। पर्जन्य यज्ञ का मुख्य उद्देश्य प्रकृति को प्रसन्न करना और क्षेऋ में संतुलित एवं समय पर वर्षा करवाना है।

स्थानीय लोग भी हुए शामिल

इस पर्जन्य यज्ञ में स्वेज फार्म,नंदपुरी और आसपास के लोग भी शामिल हुए और उन्होने भी यज्ञ में आहुतियां प्रदान की। स्थानीय लोगों ने प्रदेश में अच्छी बरसात,फसल और पर्यावरणीय संतुलन के लिए भगवान भोलेनाथ और इंद्रदेव से प्रार्थना की। बताया जा रहा है गत वर्ष भी करण शर्मा ने इस तरह का धार्मिक अनुष्ठान कराया था। जिसके बाद पूरे प्रदेश भर अच्छी बरसात हुई थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles