कैफे की आड़ में चल रहे हुक्का बार में पुलिस ने मारी रेड, पुलिस ने किया मैनेजर को गिरफ्तार

0
401

जयपुर। ज्योति नगर थाना पुलिस ने कैफे की आड में चल रहे हुक्का-बार में कार्रवाई करते हुए मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कई हुक्के, पाइप, चिलम एवं भारी मात्रा मे हुक्का फ्लेवर जब्त किया है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) दिगंत आनंद ने बताया कि ज्योति नगर थाना पुलिस ने इलाके के धारिवाल चैम्बर के पास स्थित संचालित अननौन कैफ पर कार्रवाई की गई है जहां कैफे की आड़ में हुक्का बार चल रहा था। पुलिस को पिछले कुछ दिनों से यहां पर कैफ की आड़ में हुक्का पिलाने की सूचना मिल रही थी। जिस पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया और पुलिसकर्मी को सादा वर्दी में भेज कर इसकी तस्दीक करवाई।

इसके बाद पुलिसकर्मी के इशारा मिलने पर छापा मारा गया। पुलिस ने बिना लाइसेंस के हुक्का पिला रहे कैफे मैनेजर सूरज सिंह निवासी दनिया जिला अल्मोड़ा (उत्तराखंड) को गिरफ्तार किया। इसके अलावा कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वहां से हुक्के, पाइप, चिलम एवं भारी मात्रा मे हुक्का फ्लेवर जब्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here