रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार में पुलिस ने मारी रेड

0
564

जयपुर। विधायकपुरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेन्ट की आड में चल रहे हुक्का बार में छापेमारी करते हुए 22 हुक्के, 30 पाइप एवं 13 चिलम जब्त किए है और साथ ही 5 लोगों का कोटपा एक्ट में चालान किए। इसके अलावा पुलिस ने इस दौरान 34 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार पांच चौपहिया वाहन को जब्त किया।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगंत आनन्द ने बताया कि विधायकपुरी थाना पुलिस ने रविवार देर रात तक बुलिसियस बार एण्ड रेस्टोरेन्ट में हुक्का चलने की सूचना पर आरोपी चन्द्र बहादुर छेत्री उर्फ विशाल पुत्र साहिब कुमार छेत्री को हुक्का पिलाते गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से 22 हुक्के, 30 पाईप एवं 13 चिलम व 4 डिब्बा हुक्का फ्लेवर जब्त कर 5 व्यक्तियों का कोटपा एक्ट में चालान किया गया। इसके अलावा पुलिस ने इनामी अपराधी अजय उर्फ रामेश्वर को भी मौके से गिरफ्तार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here