जयपुर में करण प्रोडक्शन हाउस के पोर्टफोलियो शूट का प्री-लॉन्च

0
57

जयपुर। राजधानी के उभरते और स्थापित मॉडल्स को प्रोफेशनल मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से करण प्रोडक्शन हाउस की ओर से आयोजित किए जा रहे एक्सक्लूसिव पोर्टफोलियो शूट जयपुर में भव्य प्री-लॉन्च किया गया। वायुग रिकॉर्ड्स के डायरेक्टर नवीन कुमावत के सौजन्य से आयोजित इस विशेष फोटोशूट में जयपुर की कई टॉप मॉडल्स हिस्सा लेंगी और अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी।

करण प्रोडक्शन हाउस के सीईओ अंकेश माथुर ने बताया कि जयपुर और आसपास के क्षेत्रों के मॉडल्स को अक्सर अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रोफेशनल पोर्टफोलियो तैयार कराने का अवसर नहीं मिल पाता, जिससे उन्हें मॉडलिंग और मनोरंजन उद्योग में आगे बढ़ने में कठिनाई होती है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए एक विशेष प्रोफेशनल पोर्टफोलियो स्कीम तैयार की गई है, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों को हाई-एंड और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का फोटोशूट उपलब्ध कराया जाएगा।

इस प्रोजेक्ट की फोटोग्राफी का निर्देशन वायुग रिकॉर्ड्स के फाउंडर-डायरेक्टर नवीन कुमावत करेंगे, जिन्हें फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में लंबे अनुभव के साथ कई बड़े प्रोजेक्ट्स और नामचीन मॉडल्स के पोर्टफोलियो तैयार करने का अनुभव है। वहीं, पूरे फोटोशूट की कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी प्रसिद्ध कोरियोग्राफर राज शर्मा को सौंपी गई है। आयोजकों का कहना है कि इस पहल से जयपुर के मॉडलिंग टैलेंट को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। प्री-लॉन्च समारोह में फैशन और ग्लैमर जगत से जुड़ी अनेक जानी-मानी हस्तियों ने भी भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here