भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए परिंडे व पानी की टंकी लगवाने की तैयारी जोरों पर

0
66

जयपुर। श्री श्याम गौ सेवा परिवार समिति रजि. मानसरोवर की ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए पशु- पक्षियों के पीने के पानी को लेकर बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए समिति ने आमजन से अपील की है। जिन जगहों पर पशु- पक्षियों का जमावड़ा रहता है और पशु-पक्षियों के पीने के पानी की उत्तम व्यवस्था नहीं उन जगहों की लोकेशन और फोटो समिति के मोबाइल नंबर पर वाट्सएप करे। ताकी भीषड़ गर्मी में पशु -पक्षियों को पीने का पानी मिलता रहें।

समिति के अध्यक्ष नरेंद्र टेलर और रामचंद्र चौधरी ने बताया कि इस बार मौसम विभाग के बताए अनुसार पिछले वर्ष से अधिक गर्मी और लू चलने की संभावना जताई गई है। ऐसे में आमजन तो अपनी सुरक्षा के लिए कई उपाय करने में जुटे हुए है। लेकिन पशु-पक्षियों इन उपायों से वंचित है। समिति के एक आम बैठक में फैसला लिया है। जिन जगहों पर छायादार वृक्ष है और पशु-पक्षी छाया में आकर बैठते है। उन जगहों पर पशु-पक्षियों के पीने के पानी की उत्तम व्यवस्था करना समिति का पहला धर्म है। जिसके तहत पंरिडे और पानी की टंकी व्यवस्था की जाएगी।

जयपुर जिला प्रभारी रमेश मेवाड़ा और कोषाध्यक्ष सुरेंद्र बैरवा ने बताया कि समिति ने एक विशेष अभियान चलाया है। जिसमें समिति के सदस्य विभिन्न जगहों पर जाकर पंरिडे और पानी की टंकी लगाएगे।

राधेश्याम टेलर ने बताया कि इस विशेष अभियान में समिति के सभी सदस्यों ने आमजन से अपील की है। जिन जगहों पर पानी के परिडे और पानी की टंकी की व्यवस्था नहीं है, उन जगहों की लोकेशन और फोटो समिति के वाट्सएप नंबर – 7792936567 पर भेजे । वाट्सपए मिलने के तुरंत बाद परिडे और टंकी की व्यवस्था करवाई जाएगी।

समिति के सचिव हनुमान सहाय लुगरिया,विष्णु शर्मा, अरुण शर्मा ने बताया कि समिति पिछले वर्ष भी समिति कि ओर से गायों के पीने के पानी की व्यवस्था के लिए 40 पानी की टंकी ओर पशु-पक्षियों के पीने के पानी के लिए 80 परिड़े विभिन्न जगहों पर लगाए गए थे। इस बार भी समिति ने 50 पानी की टंकी व 100 परिड़े विभिन्न जगहों पर लगवाने का लक्ष्य रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here