दुर्गा पूजा 2026 की तैयारियां शुरू: ज्ञान प्रसाद के रूप में वितरित की जाएंगी 5 हजार पुस्तकें

0
42
Preparations begin for Durga Puja 2026
Preparations begin for Durga Puja 2026

जयपुर। अग्रणी पूजा महोत्सव संघ की ओर से मुरलीपुरा में आयोजित होने वाली शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा-2026 की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत हो गई है। झोटवाड़ा स्थित ओकविल स्कूल में आयोजित एक सादे समारोह में पूजा के आमंत्रण पत्र का विमोचन और इस वर्ष की थीम ‘नबलिपि’ का आधिकारिक अनावरण मुख्य अतिथि राहुल द्विवेदी द्वारा किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राहुल द्विवेदी ने बताया कि ‘नबलिपि’ का अर्थ नई लिपि और नई शुरुआत से है। इस थीम के जरिए एपीएमएस बंगाल की समृद्ध साहित्यिक विरासत, कालजयी रचनाओं और महान साहित्यकारों के योगदान को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा। पूजा महोत्सव के दौरान विभिन्न रचनात्मक माध्यमों से बंगाली साहित्य की झलक प्रस्तुत की जाएगी।

एपीएमएस के अध्यक्ष देव चक्रवर्ती ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य बंगाली समाज को अन्य समाजों से जोड़ना और सांस्कृतिक संवाद को सशक्त बनाना है। सामाजिक सरोकार की दिशा में इस वर्ष एक अनोखी पहल की जा रही है।

पिछले वर्ष ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत 5 हजार पौधों का वितरण किया गया था। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए इस बार 5 हजार पुस्तकों का वितरण ‘ज्ञान प्रसाद’ के रूप में किया जाएगा, ताकि साहित्य और ज्ञान का प्रसार समाज के हर वर्ग तक हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here