गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर शोभायात्रा और मंदिरों में होंगे विशेष आयोजन

0
40

जयपुर। गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज की 529 वीं जयंती श्रावण शुक्ल सप्तमी, बुधवार 19 अगस्त को छोटीकाशी जयपुर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, रामचरितमानस पाठ, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास ने श्रीरामचरितमानस के माध्यम से समाज को मर्यादा, भक्ति और लोककल्याण का मार्ग दिखाया। रामचरितमानस में केवट, शबरी, जटायु, विभीषण और सुग्रीव जैसे पात्रों के माध्यम से त्याग, सेवा, सत्य और समर्पण के आदर्श प्रस्तुत किए गए हैं। उनकी विनम्रता और रचनाएं आज भी समाज को धर्म और मानवीय मूल्यों की सीख देती हैं।

स्वामी अवधेशाचार्य महाराज के सान्निध्य में तुलसीदास जी के चित्रपट का पूजन होगा। उल्लेखनीय है कि तुलसीदास जी ने गलता जी में प्रवास के दौरान रामचरितमानस का एक अध्याय लिखा था श्री रामानन्दीय विरक्त वैष्णव समाज सुधार परिषद् द्वारा श्री विजयवीर हनुमान मंदिर (पी.एच. रोड) से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो श्री रामविलास आश्रम (श्री कौशल्या दास जी की बगीची) पहुंचेगी। इसमें संत-महंत व वैष्णव समाज के श्रद्धालु शामिल होंगे।

श्री खोले के हनुमान जी, छोटी चौपड़ स्थित सीताराम जी मंदिर और सीकर रोड ढहर के बालाजी स्थित सियाराम बाबा की बगीची (हरिशंकर वेदांती के सान्निध्य में) में जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here