चैतन्य महाप्रभु के 540 वें जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा

0
198

जयपुर। श्रीमाध्य गौडेश्वर मंडल के तत्वावधान में चैतन्य महाप्रभु के 540वें जन्म महा महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को गोविंद देवजी मंदिर से गाजे-बाजे के साथ नगर संकीर्तन और भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा का शुभारंभ गोविंद देवजी मंदिर से हुआ, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए चौड़ा रास्ता स्थित श्री राधा दामोदर मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा को गोविंद देवजी मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी सहित संत-महंतों ने रथ की पूजा-अर्चना कर रवाना किया।

नगर संकीर्तन के दौरान श्रद्धालु भगवान गोविंद के नाम का संकीर्तन करते हुए भक्ति भाव से आगे बढ़ते रहे। मार्ग में जगह-जगह विभिन्न संगठनों और श्रद्धालुओं ने रथ की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति गीतों व संकीर्तन से माहौल भक्तिमय बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here