कार्रवाई का डर दिखाकर प्रॉपर्टी व्यवसायी से 1.46 लाख ऐंठे

0
41

जयपुर। करधनी थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी व्यवसायी को निर्माण कार्य और व्यावसायिक गतिविधियों पर कार्रवाई कराने की धमकी देकर कथित रूप से ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रामनिवास मंडोलिया और उसके दो साथियों ने कार्रवाई का डर दिखाकर व्यवसायी से 1.46 लाख रुपए हड़प लिए। इसके बाद उसके मार्ट की फ्रेंचाइजी देने के लिए भी दबाव बनाया गया। मामले में पुलिस ने कालवाड़ निवासी रामनिवास मंडोलिया को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

थानाधिकारी सवाई सिंह के अनुसार पीड़ित व्यवसायी नेनाराम ने 26 सितंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में रामनिवास मंडोलिया, विवेक जादौन और कमल देगड़ा को नामजद किया गया है।

पीड़ित की शिकायत के अनुसार आरोपियों ने निर्माण कार्य और व्यावसायिक गतिविधियों के संबंध में कार्रवाई कराने का डर दिखाया और उससे 1.46 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद आरोपी मार्ट की फ्रेंचाइजी देने के लिए भी दबाव बनाने लगे। परेशान होकर व्यवसायी ने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने गुरुवार को रामनिवास मंडोलिया को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here