July 27, 2024, 6:54 am
spot_imgspot_img

राजस्थान दिवस: पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की रही एंट्री फ्री

जयपुर। राजस्थान दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी के सभी पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की निशुल्क एंट्री रही। वहीं निशुल्क प्रवेश होने के कारण पर्यटक भी बड़ी संख्या में पर्यटक स्थल देखने पहुंचे। इसके साथ यहां पर्यटकों का राजस्थानी परम्परा के मुताबिक तिलक लगाकर और माला पहना कर स्वागत किया गया। साथ ही अल्बर्ट हॉल, जंतर मंतर, सिटी पैलेस, आमेर महल और नाहरगढ़ फोर्ट सहित विभिन्न स्मारकों पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

राजस्थान दिवस के मौके पर जहां सिटी के पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की निशुल्क एंट्री रही। वहीं आमेर फोर्ट में स्थानीय लोक कलाकारों ने पारम्परिक नृत्य किया। जिसका पर्यटकों ने जमकर लुत्फ उठाया। पर्यटक भी कलाकारों के साथ नाचते हुए नजर आए। इसी प्रकार हवामहल में वहां की अधीक्षक सरोजनी चंचलानी स्वयं पर्यटकों का स्वागत किया। उन्होंने पर्यटकों को तिलक लगाया और माला पहनाई। हवामहल में भी सुबह से ही पर्यटकों का आना शुरू हो गया था।

हवामहल के एंट्री गेट पर ढोल नगाड़ों ,शहनाई वादन, नगाड़े, कच्छी घोड़ी नृत्य और कालबेलिया नृत्य के साथ पर्यटकों का स्वागत किया गया। अल्बर्ट हॉल और जंतर मंतर भी पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क रहा और यहां पर भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। राजस्थान की कला संस्कृति को देखकर सैलानियों ने सराहना की। विदेशी सैलानियों ने आमेर महल की सुंदरता और संस्कृति के साथ पूरे भारत देश की भी तारीफ की। सैलानियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों को अपने कमरे में भी कैद किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles