लहरिया थीम पर हुआ ‘राजस्थान री तीज’ का आयोजन

0
45
'Rajasthan Ri Teej' organized with a 'Lahariya' theme.
'Rajasthan Ri Teej' organized with a 'Lahariya' theme.

जयपुर। फ्रेंड्स क्लब एवं पावर बाय होटल इनारा की ओर से आयोजित ‘राजस्थान री तीज’ का समापन शनिवार को मुहाना मंडी रोड स्थित होटल इनारा में हुआ। लहरिया थीम पर आयोजित कार्यक्रम में जयपुर के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने रैंप वॉक, गेम्स और डीजे डांस सहित विभिन्न गतिविधियों में उत्साह से भाग लिया।

आयोजक विनीत जैन छाबड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माओ शेखर, नितेश सुषमा, प्रियंका बंसल, सुरभि मिश्रा, अभिनव-आरुषि जैन सहित अन्य अतिथि शामिल हुए। टेलीविजन अभिनेता और बालाजी टेलीफिल्म्स के धारावाहिक ‘भाग्य कुंडली’ के लीड अभिनेता नीरज शर्मा सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सेलिब्रिटी एंकर मीन ने मंच संचालन किया। गायिका अनामिका मिश्रा और उनकी टीम ने लाइव बैंड प्रस्तुति देकर माहौल को राजस्थानी और बॉलीवुड रंग में रंग दिया। पल्लवी मारु के लोक नृत्य नाट्य संस्थान की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में रैंप शो, मनोरंजक गेम्स, डांस और गिफ्ट वितरण प्रमुख आकर्षण रहे।

आयोजक अक्षिता जैन ने बताया कि प्रतिभागियों और आगंतुकों के लिए विभिन्न संस्थानों की ओर से उपहार दिए गए। विजेताओं को पर्स, बेंगल्स, हैंडीक्राफ्ट गिफ्ट, मोमेंटो और ट्रॉफी प्रदान की गई। ‘राजस्थान री तीज’ का प्रमुख खिताब निकिता खंडेलवाल ने जीता, जिन्हें विशेष गिफ्ट हैम्पर प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अमित गोयल, बॉलीवुड प्रो मुकेश शर्मा, नगर निगम पीआरओ धर्मीता चौधरी, साइबर क्राइम सीआई रसीली मीना, मिस राजस्थान-2026 विजेता उमा मीना, रनरअप सावी शर्मा और रमणी ग्रुप की राशिका राठौर सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों और प्रतिभागियों के लिए हाई टी, स्नैक्स और डिनर की व्यवस्था भी की गई।

कार्यक्रम की कोर टीम में पल्लवी मारु, डॉ. प्रतिभा जैन, अंजलि जैन, शालू बाकलीवाल, रीना जैन, डिंपल जैन, पिंकी पाटनी, चारुल जैन और मनीषा जैन ने व्यवस्थाएं संभालीं। सूत्रधार अर्पित जैन और विजेता जैन ने बताया कि आयोजकों ने अगले सीजन के आयोजन की घोषणा के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here